फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भूख न लगने व अपाच्य की समस्या से जूझ रहे बुखार पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
-खानपान में सावधानी बरतने की चिकित्सक दे रहे सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मौसम में बदलाव का असर बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ रहा है। इन दिनों बुखार पीड़ित मरीजों में पेट से संबंधित परेशानी शुरू हो गई हैं। भूख न लगने के अलावा अपच की समस्या से परेशान मरीज भी जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। चिकित्सक ऐसे रोगियों को दवा के साथ साथ खान पान में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
बुधवार को जिला अस्पताल में सामान्य भीड़ रही। लगभग 700 से अधिक मरीज ओपीडी में देखे गए। बुखार से पीड़ित मरीज तो पहुंचे ही थे। बुखार का उपचार करा रहे मरीज भी भूख न लगने, खाने की इच्छा न होने तथा अपच की परेशानी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें हल्का व सुपाच्य भोज्य पदार्थ लेने व पानी अधिक मात्रा में सेवन करने की सलाह दी। ओपीडी में 100 नए बुखार के मरीज भी खून जांच कराई। काउंटर पर दवा लेने के लिए भीड़ लगी रही। यही हाल एक्स-रे लेकर सीटी स्कैन सेंटर तक देखा गया। डॉक्टरों के कक्ष के सामने मरीजों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है। सभी डॉक्टरों को समय से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। भर्ती मरीजों की समय समय जांच की जा रही है।
-डाॅ. एपी भार्गव, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें