फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दिवाली पर उल्लुओं के शिकार की आशंका, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। दिवाली के मद्देनजर वन्यजीवों के अवैध शिकार पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग सतर्क हो गया है। अमावस्या की रात तांत्रिक क्रियाओं और अंधविश्वास के नाम पर उल्लुओं के शिकार की आशंका को देखते हुए सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग की उत्तरी चौक और लक्ष्मीपुर रेंज में वनकर्मियों ने रात्रि गश्त की। इस दौरान जंगलों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ वन्यजीवों की सुरक्षा का जायजा लिया गया।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर रेंज की टेढ़ीघाट बीट में वन दरोगा मनीष राणा ने वनकर्मियों के साथ रात में जंगल का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि दीपावली पर अंधविश्वास के चलते कुछ लोग तांत्रिक सिद्धि और पूजा-पाठ में उल्लू का इस्तेमाल करते हैं। इसकी मांग को पूरा करने के लिए तस्करों द्वारा उल्लुओं का शिकार किए जाने की आशंका रहती है। इसी को देखते हुए अवैध शिकार रोकने और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए गश्त की गई।
वहीं, उत्तरी चौक रेंज के रेंजर रविन्द्र प्रताप सिंह, डिप्टी रेंजर राकेश कुमार और जितेन्द्र गौड़ ने वनकर्मियों के साथ टेढ़ीघाट और घोड़हवा बीट के जंगलों में निगरानी की। इसके बाद गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंडीथान टोल प्लाजा के पास संदिग्ध वाहनों की जांच की गई।
विज्ञापन

रेंजर रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि दीपावली के दौरान वन्यजीवों के शिकार और तस्करी की घटनाओं को रोकने के लिए जंगलों में गश्त के साथ हाईवे पर भी निगरानी की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें