फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क किनारे गिरे पेड़ से दुर्घटना की आशंका, जिम्मेदार मौन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सिंदुरिया स्थित बैंक रोड पर पंद्रह दिन पहले सड़क किनारे गिरे पेड़ को आज तक हटाया नहीं गया है। इससे यहां दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। बावजूद इसके संबंधित विभाग के कर्मचारी इसको लेकर बेपरवाह हैं।
विज्ञापन

सिंदुरिया चौराहा निवासी संजय गुप्ता, रिंकू गुप्ता, सुधीर मद्धेशिया, ओम प्रकाश जायसवाल आदि ग्रामीणों का कहना है कि सिंदुरिया स्थित बैंक रोड पर नाली निर्माण के लिए सड़क किनारे की जमीन खोदे जाने से जगह जगह मोटे-मोटे पेड़ गिरे पड़े हैं। डाल व टहनियों को लोगों ने किसी तरह काटकर आवागमन बहाल किया लेकिन बाकी हिस्सा अब भी सड़क के किनारे गिरा पड़ा है। इससे रात के अंधेरे में पैदल व साइकिल सवार सहित अन्य राहगीर इससे टकरा जा रहे हैं। यदि इसे शीघ्र काटकर नहीं हटाया गया तो कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। दक्षिणी चौक के रेंजर ऋषभ नायक का कहना है कि सड़क पर गिरे पेड़ नीलामी प्रक्रिया में हैं। इन्हें जल्द ही हटा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें