पीआईसी गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का चौथे दिन महिला वर्ग में सिवान चैंपियन, पुरुष वर्ग में छपर
सिसवा बाजार। ठा. यादवेन्द्र सिंह स्मारक ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन खेले गए मैचों में पटना ने सिवान एवं कानपुर ने महोबा, मध्यप्रदेश को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। यह प्रतियोगिता रॉयल स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।
सोमवार को पहला मैच अखण्ड एलेवन, पटना और युनाइटेड क्लब सिवान के बीच खेला गया। खेल के प्रारंभिक 5वें एवं 10वें मिनट में ही पटना के सत्यम ने दो मैदानी गोल कर टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई। 15वें एवं 25वें मिनट में पटना के ही सूरज ने दो गोल कर टीम को 4-0 से आगे करके विपक्षी टीम पर भारी दबाव बना दिया।
हाफ टाइम के बाद सिवान की टीम के खिलाड़ी मुन्ना ने गोल कर स्कोर को 4-1 पर ला दिया। 5वें मिनट में पटना के सत्यम ने हैट्रिक गोल कर टीम का स्कोर 5-1 कर दिया। 20वें मिनट पर पटना के सूरज ने भी हैट्रिक गोल करके टीम को 6-1 से बढ़त दिला दी। आखिरी क्षणों में सिवान के खिलाड़ी लोकोमोली कैमरून ने गोल कर गोल करके अंतर 6-2 लाया जरूर, मगर पटना 6-2 से मैच जीतकर अगले सेमीफाइनल में पहुंच गई।
दूसरा मैच एफसी क्लब कानपुर और रुदल क्लब महोबा के बीच खेला गया, पहला हॉफ बराबर रहा। दूसरे हाफ के 30वें मिनट में कानपुर के जर्सी नंबर 11 खिलाड़ी रितुराज ने एक गोलकर टीम को अगले दौर में पहुंचाया। मैच में निर्णायक की भूमिका नूरुद्दीन अंसारी रेलवे, रशीद अहमद एवं जमाल अख्तर खैराबाद, संतोष सिंह बिहार ने निभाया। इस दौरान काजी नियाज़, शकील अहमद मौजूद रहे।