दुर्घटना में पिता की मौत, पुत्र घायल
धानी बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कानापार के धानी बाजार निवासी जवाहिर अग्रहरि (60) की सिद्धार्थनगर जिले में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल उसके पुत्र का मेडिकल कालेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है।
मंगलवार रात धानी बाजार निवासी जवाहिर( अपने पुत्र साजन (35) के साथ मोटरसाइकिल से जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर में भर्ती अपनी बहू को खाना देने गए थे।
वापस घर आते समय सिद्धार्थनगर जिले के पकड़ी के पास तेज रफ्तार आ रही पिकअप की चपेट मे आने से बाइक सवार जवाहिर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र साजन गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थिति गंभीर देख साजन को जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर से मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। मृतक बड़े बेटे राजन ने यह जानकारी दी।