फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से हमले का आरोप, पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू से हमले का आरोप, पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

पुरंदरपुर। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोट कम्हरिया में मंगलवार की रात हुए विवाद मेें चाकू लगने से घायल दो युवकों का इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने से गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव के तीन युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात कोट कम्हरिया में किसी बात पर दो समुदायों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। इस घटना में एक पक्ष के संदीप व नीलेश पर दूसरे पक्ष के लोगों ने चाकू से हमला कर दिया दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। भीड़ जुटती देख हमलावर मौके से भाग निकले। परिजनों ने दोनों घायलों को सीएचसी लक्ष्मीपुर पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। बुधवार की सुबह मेडिकल कालेज से दोनों युवकों को पीजीआई लखनऊ भेज दिया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। संदीप की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने संदीप की मां संगीता देवी की तहरीर पर कोट कम्हरिया के पटखौली टोला निवासी नसीफ अहमद उर्फ गोलू व उसके पिता इस्तियाक अहमद के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने से मौके पर पुलिस तैनात है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार राय ने दोनों आरोपितों पर मुकदमा दर्ज करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गांव के तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें