फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जमीन खाली न करने पर परिवार के साथ किया अनशन

Mon, 17 Jun 2024 08:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ईंट-भट्ठा संचालित करने के लिए दी गई जमीन का एग्रीमेंट समाप्त होने के बाद भी भट्ठा मालिक जमीन खाली नहीं कर रहा है। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित सोमवार को जिला मुख्यालय पर धरना देने जा रहा था तभी पुलिस ने उसे रोक दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार के साथ अपने दरवाजे पर ही आमरण-अनशन पर बैठ गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने कोतवाली पुलिस सहित एसडीएम, एडीएम, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक से मिलकर जमीन खाली कराने के लिए गुहार लगाई, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। पीड़ित रामनयन ने एसपी को ज्ञापन देकर 17 जून को परिवार के सदस्यों के साथ जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। सोमवार को पीड़ित जिला मुख्यालय पर परिवार के लोगों के साथ धरना देने के लिए निकल रहे थे। तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें घर भेज दिया।
इसके बाद रामनयन शर्मा अपने परिवार के साथ ईंट-भट्ठा मालिक के विरुद्ध अपने घर के दरवाजे पर आमरण अनशन पर बैठ गए। उनके समर्थन में ब्राह्मण महासभा संगठन के कुछ समाज सेवी भी मौके पर आ गए। मामला उलझता देखकर पुलिस ने भूमि मालिक और उनके घर लोगों को बागापार पुलिस चौकी पर ले गई। चार घंटे के बाद उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप पर बागापार पुलिस चौकी की पुलिस ने पीड़ित जमीन मालिक और उनके घर लोगों को छोड़ दिया। एसडीएम सदर ने एक पत्र जारी करते हुए दोनों पक्षों को 21 जून तक उपजिलाधिकारी सदर कार्यालय पर उपस्थित होने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें