फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पारा 44 डिग्री....गर्मी से उड़ी रात की नींद

Mon, 17 Jun 2024 08:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। दिन में तेज धूप की वजह से लू का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो-तीन दिन तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

करीब एक माह से भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को बादल उम्मीद तो बंधा रहे हैं पर अभी बरस नहीं रहे हैं। एक से दस जून के बीच प्री मानसून की बारिश हो जाती थी, लेकिन इस बार केवल बूंदाबांदी ही हुई, जबकि आधा माह बीत गया है। दिन का तापमान जहां 44 डिग्री के आसपास चल रहा है, वहीं रात में भी 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तापमान में लोगों को नींद नहीं आ रही है।


सोमवार को भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। कूलर-पंखे लू की तरह गर्म हवा फेंकते रहे। दिन में तीखी धूप होने से लोग घरों में ही कैद रहे। तेज धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए सड़कों पर राहगीर मुंह ढककर गुजरते दिखाई दिए, जबकि तेज धूप का असर बाजार में भी दिखा। बाजार में दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव रहने की संभावना बनी हुई है, जिसके चलते जहां बादल छाने की संभावना बनी हुई है तो वहीं तेज हवाओं के चलने के असार भी बने हुए हैं।

जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों में मौसम में परिवर्तन होने की संभावना बनी रहेगी, जिससे जहां बादल छाए रहेंगे तो वहीं तेज हवा चलने की संभावना बनी हुई है, जबकि अगले सप्ताह मौसम का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार बने हैं, जिससे भीषण गर्मी का असर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें