फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वाहन की चपेट में आने से पेट्रोल पंप के सेल्समैन की मौत

Thu, 29 Feb 2024 06:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। उपनगर कोल्हुई बाजार के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोल्ड स्टोरेज के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय सेल्समैन की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर के थाना लोटन फुलवरिया निवासी दुखी प्रसाद कस्बे के एक पेट्रोल पंप पर काम करते थे। देर शाम खाने का सामान लेकर पैदल पेट्रोल पंप लौट रहे थे जैसे ही कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचे थे तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। घटना की जानकारी होते ही अगल-बगल के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया, जहां रास्ते में ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष कोल्हुई दिनेश गौंड के अनुसार, घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें