फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 120 किसानों के खेतों की मिट्टी की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। इफको की मृदा परीक्षण वैन से जिले में किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच की जा रही है। इसके तहत जिले में 120 किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच हुई। इसका उद्देश्य किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता और फसलों के लिए जरूरी पोषक तत्वों की जानकारी देना है।
विज्ञापन

मंगलवार को इफको किसान सेवा केंद्र पर 60 किसानों के मिट्टी के नमूने जांचे गए। इससे पहले सोमवार को इफको ई-बाजार सोनबरसा में भी 60 किसानों की मिट्टी की जांच हुई थी। जांच के दौरान मिट्टी का पीएच मान, जैविक कार्बन प्रतिशत, फास्फोरस और पोटाश की उपलब्धता जांची गई। साथ ही विद्युत चालकता की भी जांच की गई। रिपोर्ट के माध्यम से किसानों को गेहूं की फसल में यूरिया, फास्फेटिक खाद और पोटाश की सही मात्रा बताई गई। इससे किसान मिट्टी की जरूरत के अनुसार उर्वरकों का इस्तेमाल कर सकेंगे।
लखनऊ स्थित इफको राज्य कार्यालय से पवन कुमार शर्मा, संतोष कुमार तिवारी और कृष्ण द्विवेदी ने जांच की। इस अवसर पर इफको के क्षेत्र प्रबंधक विनोद कुमार मौर्य मौजूद रहे। इफको किसान सेवा केंद्र प्रभारी आदित्य पांडेय और एसएफए मसूदन पांडेय भी उपस्थित थे। रामबरन, मुन्ना पटेल, शिवशंकर यादव, योगेंद्र पटेल और विजय सहित अन्य किसानों ने भी मिट्टी की जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें