फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक बोरी खाद के लिए चार घंटा खड़े रहे अन्नदाता

Thu, 30 Nov 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। किसान हाड़तोड़ मेहनत कर फसल उगाते हैं। चाहे गेहूं की बुआई हो या धान की किसानों को खाद बीज के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। शहर में इफको किसान सेवा केंद्र पर बुधवार को भीड़ लग गई। इस वजह से एक बोरी खाद लेने के लिए किसानों को चार घंटे कतार में खड़े रहना पड़ा। सेंटर के काउंटर से दोनों तरफ किसानों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

करीब 200 से अधिक किसान कतार में लगे रहे, इसके अलावा तमाम इधर-उधर बैठकर खाद मिलने की प्रतिक्षा करते रहे। सड़क के किनारे खड़े वाहनों से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। जिले में गेहूं की बुआई शुरू हो गई है। इस वजह से किसान खाद का इंतजाम करने में जुटे हैं। इफको सेंटर पर किसान दो कतारों में खड़े रहे। कोई एक बोरी लेने आया था तो किसी को दो से चार बोरी की जरूरत थी। लंबी कतार में खडे़ किसान सड़क किनारे तक रहे और वाहन भी सड़क के किनारे खड़ा रहा तो लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। कुछ देर बाद वाहनों को सड़क के किनारे हटावाया गया तो आवागमन सामान्य हुआ। मुजहना गांव के रमापति ने बताया कि सुबह सात बजे सेंटर पर आया था तो करीब 50 से 60 लोग आ चुके थे। सुबह ही कतार लंबी हो गई थी। 12 बजे नंबर आया तो खाद मिली। भीड़ के कारण बहुत परेशानी हुई। समितियों पर खाद नहीं मिल रही है तो यहां आना पड़ रहा है। कतार में खड़ी सुभावती देवी ने बताया कि सिंदुरिया से यहां आई हूं। महिलाओं के लिए अगल कतार है। इसके बाद भी आठ बजे आने के बाद 11 बजे गया, लेकिन खाद नहीं मिल सकी। अभी कुछ देर और लगेगा। इसी तरह से कतार में खड़े अन्य किसानों ने भी समस्या का जिक्र करते हुए रोष प्रकट किया। लोगों ने कहा कि हर साल बुआई के समय इसी तरह से दुश्वारियां झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले उर्वरक पर्याप्त उपलब्ध है। किसानों को समस्या न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें