महराजगंज। जिले में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से बहू-बेटी सम्मेलन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सम्मेलन के जरिए अब तक 38,592 महिलाओं को किया जा चुका है।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करना और उन्हें सुरक्षा से जुड़े कानूनों व योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। बहू-बेटी सम्मेलन के दौरान घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न, साइबर अपराध, बाल विवाह और महिला तस्करी जैसे गंभीर सामाजिक अपराधों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। 31 दिसंबर तक कुल 20 बहू-बेटी सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से 38,592 महिलाओं और 69,731 छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया है। इसके अलावा, समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 14 महिलाओं को सम्मानित भी किया गया है।