फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किसानों ने प्रदर्शन कर एक सप्ताह से बंद साधन सहकारी समिति को खुलवाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। साधन सहकारी समिति में एक सप्ताह से ताला बंद होने से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। खाद व अन्य जानकारी लेने में किसानों को समस्या हो रही है। बृहस्पतिवार को किसानों ने सचिव पर मनमानी का आरोप लगा समिति अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए साधन सहकारी समिति कार्यालय खोलने की मांग की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब 11 बजे साधन सहकारी समिति मंगलापुर, डगरुपुर अध्यक्ष रविंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में राजाराम गुप्ता, हेमराज चौहान, धनंजय त्रिपाठी, नुरुल हुदा, हरिकेश प्रजापति, गोपाल मौर्या, बहसु यादव, राकेश आदि किसानों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि डगरुपुर क्षेत्र के अधिकतर किसान अपने खेतों में सब्जी की खेती करते हैं। जिसके लिए खाद बीज की हमेशा आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में एक सप्ताह से समिति में ताला बंद पड़ा हुआ है।
खाद लेने के लिए क्षेत्र के किसान गोदाम के चक्कर काट रहे हैं। समिति का ऑफिस भी बंद रहता है समिति अध्यक्ष रविंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि विक्की यादव प्रभारी सचिव हैं। उनकी मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार तीन दिन समिति में ड्यूटी है। लेकिन इनके मनमानी रवैये से एक सप्ताह से समिति आफिस समेत गोदाम में ताला लगा हुआ है। समिति के सदस्य, पदाधिकारी समिति पर अगर पहुंच रहे हैं तो आफिस का ताला बंद होने से बाहर खड़ा रहना पड़ रहा है। इस संबंध में प्रभारी सचिव विक्की यादव ने बताया कि समिति अध्यक्ष द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें