महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत निवासी महिला ने अपनी नाबालिग लड़की को गांव के ही युवक पर बहला-फुसलाकर कर भगाने का आरोप लगाया है। लड़की की मां की नामजद तहरीर के आधार पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी और उसके माता-पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
तहरीर के अनुसार महिला की 15 वर्षीय बेटी बुधवार को दिन में करीब 11 बजे बिना बताए कहीं चली गई। उसने आशंका जताई है कि गांव का ही प्रदीप नामक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। आरोप है कि महिला जब युवक के घर उलाहना देने गई तो उसके पिता राधेश्याम व मां उर्मिला देवी धमकी देने लगे। इस संबंध में एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी प्रदीप सहानी और उसके पिता राधेश्याम व मां उर्मिला देवी के खिलाफ अपहरण व धमकी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।