फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किसानों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए

Sun, 07 Apr 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। गेहूं खरीद केंद्रों की हकीकत जानने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर शनिवार को विशेष सचिव ग्राम विकास व नोडल अधिकारी राजेंद्र सिंह ने नवीन मंडी स्थल परतावल के गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। किसानों व खरीद केंद्र प्रभारियों से बातचीत की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

शनिवार को नोडल अधिकारी राजेंद्र सिंह, डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह, आरएमओ गोरखपुर केके सिंह के साथ नवीन मंडी स्थल परतावल पहुंचे। किसानों से भी पूछा कि उनसे किसी प्रकार का अतिरिक्त पैसा तो नहीं लिया जा रहा है। किसानों ने संतोषजनक जवाब दिया। नोडल अधिकारी ने वहां मौजूद केंद्र प्रभारियों से कहा कि किसानों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। केंद्र प्रभारियों को कोई समस्या हो तो अपने अधिकारी को अवगत कराएं। शासन स्तर से गंभीरता के साथ समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान एएमओ जेपी त्रिपाठी, रामजन्म वर्मा, अजीत पांडेय आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें