महराजगंज। किसान कल्याण ट्रस्ट किसानों के लिए एक संबल की तरह कार्य कर रहा है। ट्रस्ट राष्ट्र की रीढ़ माने जाने वाले कृषकों को सशक्त बना रहा है। इसके लिए पूरा देश ट्रस्ट का ऋणी है। उक्त बातें सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कही। रविवार की देर शाम वह नगर के एक होटल में आयोजित ट्रस्ट की साधारण सभा को बतौर अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के लिए जो भी जरूरी सहयोग सरकार से मिल सकती है उसके लिए वह प्रयास करेंगे।
ट्रस्ट के संयोजक सुरेश ने कहा कि डिजिटल क्रांति से अब व्यापारियों को बीज व उर्वरक पीओएस मशीन से ही करना है। ऐसे में व्यापारी से रजिस्टर व किसान से खतौनी लेने की अनिवार्यता का कोई मतलब नहीं। पीओएस के लिए कंपनी नामित है, लेकिन वह पीओएस का नेटवर्क नहीं सही रख पा रही जिससे व्यापार प्रभावित होता है।
श्रीनाथ द्विवेदी ने कहा कि होल सेलरों के पास बफर गोदाम नहीं है। जनपद में इसके लिए बफर गोदाम बनाया जाए। कंपोस्ट एक्सपर्ट नागेंद्र पांडेय ने कहा कि व्यापारियों को डराने के लिए बिना शिकायत सेंपलिंग कराई जाती है। जबतक जांच रिपोर्ट नहीं आती तब तक व्यापारियों को मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ती है। संवाद