निचलौल। किसानों को नवीन सब्जी मंडी में आने पर अब अन्य केंद्रों की अपेक्षा एक केंद्र पर विशेष सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। किसानों की सुविधा को देखते हुए खाद्य विपणन विभाग के एक केंद्र को मॉडल क्रय केंद्र संचालित किया जा रहा है।
इतना ही नहीं इस केंद्र पर पहुंचने वाले किसानों को सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया जा रहा है। यह कारण है कि शनिवार तक ब्लॉक क्षेत्र के 11 क्रय केंद्रों में सबसे अधिक इस मॉडल क्रय केंद्र पर 550 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। जबकि, बैठवलिया गांव स्थित क्रय केंद्र पर सबसे कम 12 क्विंटल गेहूं की खरीदारी की जा सकी है।
शनिवार को मॉडल क्रय केंद्र पर पहुंचे किसान सुरेश, किशोर, राजकिशोर, राजू आदि ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीदारी शुरू हो चुकी है। अन्य क्रय केंद्रों के अपेक्षा खाद्य विपणन विभाग के इस मॉडल क्रय केंद्र पर उन लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
यहां पर उन्हें बैठने, सोने, पानी पीने, छाया, साफ सफाई सहित अन्य सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इतना ही नहीं तौल में किसी प्रकार की कागजात में त्रुटि होने पर उनकी दिक्कतों को भी दूर किया जा रहा है। खरीदारी के दौरान किसानों को मिलने वाली तमाम योजनाओं की जानकारी मिल रही है।
खाद्य विपणन निरीक्षक पंकज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार बेहतर सुविधाओं के लिए विभाग की ओर से मंडी में एक मॉडल क्रय केंद्र संचालित किया जा रहा है। ताकि किसानों को परेशान न होना पड़े। इन्होंने आगे कहा कि ब्लॉक क्षेत्र में पांच क्रय केंद्र नवीन सब्जी मंडी में संचालित हो रही है।
जबकि गड़ौरा में एक और बैठवलिया में एक केंद्र के साथ शहर के मारवाडी वार्ड और चरगहा विसोखोर में दो-दो केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। शनिवार तक नवीन सब्जी मंडी स्थित खाद्य विपणन के मॉडल क्रय केंद्र पर सबसे अधिक 550 क्विंटल की खरीदती हुई है तो वहीं बैठवलिया के क्रय केंद्र पर महज 12 क्विंटल गेहूं खरीदा गया।