फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 62 फीसदी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
3.28 लाख के किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का काम पूरा
विज्ञापन


जनपद में कुल 5,29,226 किसानों का पंजीकरण
महराजगंज। फार्मर रजिस्ट्री के प्रदर्शन में जनपद का प्रदर्शन सुधरा है। 62 फीसदी फार्मर रजिस्ट्री का काम पूरा कर जनपद मंडल के अन्य जनपदों से काफी आगे है। उप कृषि निदेशक ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने तेजी से रजिस्ट्री प्रक्रिया को रफ्तार देने के लिए कर्मियों को निर्देशित किया।
जनपद में कुल 5,29,226 किसानों का पंजीकरण कृषि विभाग में है। इनकी किसान रजिस्ट्री का काम ऐसे तो लगभग एक वर्ष से प्रभावी है, लेकिन नवंबर व दिसंबर में दिखी जब शासन ने इसकी समीक्षा व प्रगति के लिए जिलाधिकारी को नोडल तय किया। जनपद में डीएम संतोष कुमार शर्मा के निर्देशन में गांव-गांव कैम्प लगाकर राजस्व व कृषि कर्मी सीएससी की मदद से किसानों की रजिस्ट्री प्रक्रिया संपन्न कराने में जुटे हैं। दिसम्बर की समाप्ति तक जनपद ने 62 फीसदी सफलता अर्जित कर कुल 3.28 लाख के किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का काम पूरा किया। उप कृषि निदेशक के मुताबिक 2026 में यह प्रक्रिया और तेज की गई है जिससे शासन के तय समय के भीतर शतप्रतिशत रजिस्ट्री पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


90 दिन में हासिल करेंगे सफलता
कृषि निदेशालय से मिले पत्र में विभाग को आगामी 90 दिनों के भीतर शत प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश गया है। निर्देशों में कहा गया है कि शत-प्रतिशत लाभार्थियों की फार्मर आईडी 15 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से बनवा ली जाए।

वर्जन
जनपद में 62 फीसदी किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा चुकी है। यह आंकड़ा मंडल के अन्य जिलों से अधिक है। शेष 38 फीसदी लक्ष्य अप्रैल तक हासिल कर लिया जाएगा।

-संजीव कुमार पटेल, उप कृषि निदेशक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें