फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तीन दिवसीय शिविर में 60 किसानों की फॉर्मर आईडी बनाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
नायब तहसीलदार सदर ने सिंदुरिया स्थित कैंप का किया निरीक्षण
विज्ञापन

महराजगंज। मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया स्थित पंचायत भवन पर ग्राम सचिव के नेतृत्व में तीन दिवसीय कैंप का आयोजन कर 60 किसानों की फॉर्मर आईडी बनाई गई। ग्राम सचिव सत्यम चौधरी ने बताया सिंदुरिया स्थित पंचायत भवन पर 6 से 9 बजे तक तीन दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कैंप में कुल 60 फॉर्मर आईडी बनाई गई, जबकि 85 किसानों के दस्तावेज में कुछ न कुछ कमियां पाए जाने पर सुधार कराने का निर्देश दिया गया। नायब तहसीलदार सदर ने सिंदुरिया स्थित कैंप का निरीक्षण किया। कैंप में एडीओ एजी सतीश प्रजापति, ग्राम सचिव सत्यम चौधरी, पंचायत सहायक हरी प्रिया यादव मौके पर उपस्थित मिले। नायब तहसीलदार देश दीपक पांडेय ने कहा कि सरकार की मंशा है सभी किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। जिन किसानों फॉर्मर आईडी नहीं बनी है, वे तत्काल बनवा लें और जिनका पीएम किसान का ई-केवाइसी नहीं हुआ है, वे लोग राजकीय कृषि बीज भंडार पर जाकर ई-केवाइसी करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें