फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खाने के लिए घरातियों-बरातियों में मारपीट, लहराया असलहा

Fri, 14 Feb 2025 05:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसिया इंदरपुर में बृहस्पतिवार की रात बरात में भोजन के लिए घरातियों और बरातियों में मारपीट हो गई, जिससे कुछ बराती घायल हो गए। घरातियों में शामिल एक युवक असलहा लहराते हुए बरातियों को धमकाया। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के मुजहना बसंतपुर से एक व्यक्ति के घर से बरात श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परसिया इंदरपुर निवासी एक व्यक्ति के घर आई थी। द्वारपूजा का कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद बरातियों को भोजन करने के लिए आमंत्रित किया गया। बराती भोजन कर रहे थे कि सब्जी मांगने पर गांव का ही एक उनसे उलझ गया और अपशब्द बोलते हुए धमकाने लगा।
देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। घरातियों ने बरातियों को दौड़ाकर मारना-पीटना शुरू कर दिया। बरातियों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। बड़े बुजुर्गों के समझाने के बाद कुछ देर के लिए मामला शांत हो गया। इसके बाद जयमाल की तैयारी होने लगी। जयमाल का कार्यक्रम चल ही रहा था कि फिर दोनों पक्षों में गाली गलौज होने लगी।
विज्ञापन

इसी बीच गांव का एक युवक अवैध असलहा के साथ मंच पर चढ़ गया और लहराते हुए बरातियों को धमकाना शुरू कर दिया। हंगामे के बीच आधा से ज्यादा बराती बिना भोजन किए ही फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह शादी का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। उत्पात मचाने वाले युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें