फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नकली टॉयलेट क्लीनर बरामद, पांच कारोबारियों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच किराना दुकानों पर छापेमारी में 368 बोतल टाॅयलेट क्लीनर
विज्ञापन

पांचों दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की शुरू की जा रही कार्रवाई
महराजगंज। चौक बाजार क्षेत्र में नकली टॉयलेट क्लीनर की बिक्री का मामला सामने आया है। एक कंपनी की जांच टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर नगर पंचायत चौक बाजार की पांच किराना दुकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर की कुल 368 बोतलें बरामद हुईं। ये नकली उत्पाद कॉपीराइट एक्ट 1957 की धारा 63 का उल्लंघन करते पाए गए।
जांच टीम में कंपनी के जांच अधिकारी पप्पू कुमार शर्मा (इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर) और अमित कुमार मल्ल (सीनियर इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर) शामिल थे। उन्होंने थाना चौक बाजार के थानाध्यक्ष को सूचित कर पुलिस फोर्स की मांग की। टीम ने सबसे पहले जायसवाल किराना स्टोर के मालिक राजकिशोर जायसवाल की दुकान पर छापा मारा। यहां 200 मिलीलीटर की 140 बोतलें नकली टॉयलेट क्लीनर की बरामद हुईं। एक बोतल नमूने के रूप में अलग की गई, बाकी को प्लास्टिक कट्टों में बंद कर पुलिस सील से सील किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद वर्मा किराना स्टोर मालिक बद्री विशाल वर्मा पर 200 मिलीलीटर की 131 बोतलें मिलीं। यहां भी एक नमूना अलग कर बाकी सामान सील किया गया। मनोहर किराना स्टोर मालिक मनोहर वर्मा से 500 मिलीलीटर की 16 बोतलें जब्त हुईं। एक नमूना लेकर शेष को सील किया गया। शैलेश किराना स्टोर मालिक शैलेश पर 500 मिलीलीटर की 19 बोतलें और 200 मिलीलीटर की 4 बोतलें बरामद हुईं। नमूना अलग कर बाकी सील कर दिया गया।
अक्षय किराना स्टोर के मालिक अक्षय कुमार वर्मा से 500 मिलीलीटर की 22 बोतलें और 200 मिलीलीटर की 36 बोतलें मिलीं। यहां भी नमूना अलग किया गया।200 मिलीलीटर की 311 और 500 मिलीलीटर की 57 बोतलें बरामद की गईं। सभी नकली सामान को प्लास्टिक कट्टों में बंद कर पुलिस ने सील लगा दिया। नकली उत्पादों के मिलान के लिए असली टॉयलेट क्लीनर की एक-एक बोतल (200 मिली और 500 मिली) भी सील कर लिया। मौके पर कोई गवाह नहीं मिला, इसलिए फर्द तैयार कर सभी दुकानदारों से हस्ताक्षर लिए गए।
चौक थानाध्यक्ष ओपी गुप्ता ने बताया की पप्पू कुमार शर्मा के तहरीर पर आरोपी दुकानदार राजकिशोर जयसवाल, बद्री विशाल वर्मा, मनोहर वर्मा, शैलेश, अक्षय कुमार वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

केस नंबर एक
नवंबर 2025 को भिटौली थाना क्षेत्र के धरमपुर बाजार में नकली अंडर गारमेंट्स बेचने वाले दो दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। एक कंपनी के जांचकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी कर दो दुकानों से कुल 423 पीस नकली अंडर गारमेंट्स बरामद किया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

केस नंबर दो 24 दिसंबर को सोनौली कस्बे के कुंसेरवा में नकली मोटर पार्ट्स बेचने की शिकायत पर एक कंपनी के विशेषज्ञों की टीम ने दिल्ली पुलिस के साथ छापा डाला था। मामले में कपंनी की ओर से कार्रवाई की गई थी।

केस नंबर तीन
नवंबर में दुकानों पर नकली उत्पाद (चिपकाने वाला) खुलेआम बिक रहा था। इसकी जानकारी होने पर कंपनी के अधिकारियों और पुलिस की संयुक्त टीम ने धरमपुर व भिटौली बाजार में छापा मारा था। चार दुकानों पर 1408 पीस नकली उत्पाद बरामद हुआ था। चार दुकानदारों पर कॉपी राइट एक्ट में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

-
केस नंबर चार जुलाई में बैकुंठपुर नगर पालिका महराजगंज इलाके में दुकान पर जिंदल कंपनी का नकली माल बिक्री होने की सूचना मिली थी। जांच में एक स्टील कंपनी का नकली माल बेचे जाने की पुष्टि हुई थी। टीम ने भारी मात्रा में स्टील की डुप्लीकेट पाइप और बालिस्टर बरामद किया था। मामले में कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें