फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शिविर में रोडवेज के 28 चालकों का नेत्र परीक्षण, 10 में मिला दृष्टिदोष

विज्ञापन
रोडवेज बस्ती डिपो परिसर में नेत्र परीक्षण ​शिविर में चालकों के आंखों की जांच करते चिकित्सक - फोटो : विश्वविद्यालय
विज्ञापन
बस्ती। बस्ती डिपो में लगे नेत्र जांच शिविर में रोडवेज के 28 चालकों की आंखों की जांच हुई, जिसमें 10 में कमी पाई गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को बस्ती रोडवेज डिपो में चालकों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से नेत्र जांच शिविर लगाया गया। अनुभवी चिकित्सकों की ओर से चालक, परिचालक व अन्य कर्मचारियों की नेत्र जांच हुई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सिर्फ 28 चालकों की ही जांच हो सकी। शेष कैंप में नहीं आए। या जांच से डर गए। जांच के दौरान 10 चालकों की आंख में कमी पाई गई। इसमें से कई ऐसे थे जो दूर की चीज को सही ढंग से नहीं देख पा रहे थे।
विज्ञापन

दृष्टिदोष मिलने के बाद चिकित्सकों की टीम ने ऐसे चालकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां, आंख के पर्दे की जांच होगी। इसके अलावा मोतियाबिंद समेत अन्य जांच की जाएगी। फिट मिलने पर ही उन्हें बस की स्टेयरिंग थमाई जाएगी। रोडवेज में चालकों की संख्या 181 है, जिसमें 26 नियमित और 155 चालक संविदा के हैं। सरकार की मंशा है कि चालकों की आंख का परीक्षण कराकर संचालन व्यवस्था दुरुस्त हो और दुर्घटना में कमी लाई जा सके। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सीएल कन्नौजिया, डॉ. जुनैद अहमद, नेत्र परीक्षण अधिकारी चंदन पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें