फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कोहरे से आंखों में बढ़ रहा संक्रमण

Tue, 17 Dec 2024 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार को जिला अस्पताल की ओपीडी नहीं चलती है। इसकी भरपाई इन दिनों मरीज अधिक संख्या में पहुंचकर यह जाहिर कर रहे हैं कि सेहत पर मौसम का असर भारी है। शनिवार जहां ओपीडी में मरीजों की संख्या 735 रही वहीं सोमवार को संख्या 780 पहुंच गई। आंखों में संक्रमण और सूखी खांसी के 56 मरीज पहुंचे। जांच के बाद उन्हें दवा दी गई।
विज्ञापन

कोहरे में आप अगर बिना हेलमेट या चश्मा के दोपहिया वाहन चला रहे हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि कोहरा और हवा से आंखों का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में 23 मरीज इसी से पीड़ित थे।
इसमें अधिकतर युवा थे जो बाइक की सवारी बिना हेलमेट या चश्मे के करते थे। संक्रमण से परेशान शोभित यादव ने बताया कि दो दिन पहले सुबह कोहरे में बाइक से पीजी कॉलेज गया था। शाम को आंख में हल्का दर्द था। सुबह जगा तो आंख पूरी तरह लाल हो गई और दर्द भी बढ़ गया इसलिए उपचार के लिए आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें