फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। गोरखपुर मंडल के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं, मरीजों की देखभाल और साफ-सफाई की व्यवस्था जांची। कर्मचारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल और संयुक्त निदेशक डॉ. अरुण कुमार गर्ग ने सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। यहां डॉक्टरों और कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ ऑक्सीजन, दवाओं, स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की उपलब्धता देखी। अधिकारियों ने कहा कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को तत्काल उपचार मिलना चाहिए।
इसके बाद वार्डों, शौचालयों और परिसर की सफाई व्यवस्था देखी। एसएनसीयू में नवजातों की देखभाल, वार्मर मशीनों और स्टाफ की उपलब्धता जांची। तीमारदारों से भी इलाज का फीडबैक लिया। ऑपरेशन थिएटर में उपकरणों और दवाओं की स्थिति परखी। उपस्थिति रजिस्टर की जांच में कुछ कर्मचारियों के देर से आने पर नाराजगी जताई। निर्देश दिया कि सभी कर्मचारी समय से ड्यूटी पर पहुंचें और मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें