फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गैरहाजिर तीन अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब

Tue, 09 Sep 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम संतोष कुमार शर्मा।स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
महराजगंज। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए न्यूनतम एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में अनुपस्थित तीन अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान के तहत व्रत में प्रयुक्त होने वाली खाद्य सामग्रियों सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित कर जांच के लिए भेजे जाएं। अधोमानक नमूनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने फूड सप्लीमेंट्स की जांच पर विशेष जोर देते हुए कहा कि ये उत्पाद, खासकर युवाओं में लोकप्रिय हैं, और इनमें मिलावट होने पर स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं। उन्होंने खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने का आदेश दिया।
खुले में मांस बिक्री पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने मांस विक्रेताओं के लिए चिह्नित स्थल निर्धारित करने और अनधिकृत स्थानों पर बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, मांस बिक्री प्रतिष्ठानों में नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों सहित आवासीय विद्यालयों को ‘’ईट राइट स्कूल’’ बनाने और क्लीन स्ट्रीट व ईट राइट कैंपस के लिए व्यापक अभियान चलाने का निर्देश दिया।
इससे पहले, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा से प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा के दौरान नमूना संकलन की कम संख्या पर असंतोष जताया और प्रवर्तन कार्यवाही को तेज करने का आदेश दिया। उन्होंने नमूनों को अधोमानक और असुरक्षित श्रेणियों में विभक्त कर सूची प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें