महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बुधवार को राजकीय पशु चिकित्सालय सदर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान निर्माण कार्य में देरी पर कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए एक्सईएन पीडब्ल्यूडी की अध्यक्षता में तकनीकी जांच समिति गठित करने का निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि समस्त कार्य गुणवत्तापूर्ण हो इसे सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने परिसर में मौजूद जर्जर भवनों को निष्प्रयोज्य घोषित कराकर ध्वस्तीकरण के लिए निर्देशित किया। उन्होंने परिसर में जलभराव पर नाराजगी व्यक्त करते हुए परिसर में मौजूद मलबे से भराव कराने का निर्देश दिया। उन्होंने संपूर्ण परिसर की सफाई कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका और ओपीडी पंजिका को भी देखा। इस दौरान सीवीओ डॉ. हौसला प्रसाद, सहायक अभियंता अमित राज गुप्ता आदि मौजूद रहे।