फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आबकारी टीम ने किया निरीक्षण, एक सप्ताह में कार्रवाई का दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर सुनी शिकायत, दुकान का किया निरीक्षण
विज्ञापन

निचलौल। स्थानीय क्षेत्र की ग्रामसभा चंदा गुलरभार में आबादी के बीच संचालित देसी शराब की दुकान को हटाने की मांग के बाद बृहस्पतिवार को आबकारी विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने मौके पर ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गौरतलब है कि शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर गांव की महिलाओं ने शनिवार और सोमवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया था। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर दुकान को आबादी से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की गई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौके पर जुट गईं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव के समीप नारायणी (गंडक) नदी बहती है। नशे की हालत में कुछ युवक नदी में कूदने की धमकी देते हैं, जिससे परिजनों में हमेशा अनहोनी की आशंका बनी रहती है। उनका कहना है कि शराब की दुकान खुलने के बाद ऐसी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने के बाद दुकान का निरीक्षण किया और कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इसके लिए ग्रामीणों से एक सप्ताह का समय मांगा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें