फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रामग्राम की खोदाई, दिखी प्राचीन अलंकारित दीवार

Mon, 16 Dec 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। रामग्राम की पहचान के लिए भारतीय पुरातात्विद की टीम ने ट्रेंच ले आउट किये गए टीले को दो जगहों पर 20वें दिन रविवार को 215 सेंटीमीटर गहरी खोदाई की।
विज्ञापन

खोदाई में प्राचीन काल के सांचे में ढाले गए ईंटों के साथ अलंकारित दीवार मिली है। इसे लेकर पुरातत्व विभाग की टीम सहित क्षेत्रीय लोगों में रामग्राम की उम्मीद जग गई है।
रविवार को भी खोदाई सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक की गई। इसमें दो जगहों की खोदाई में विशेष तरह की प्राचीन दुर्लभ अलंकृत दीवार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। साथ ही खोदाई के दौरान विशेष प्रकार की ईंटें भी मिल रही हैं।
विज्ञापन

पुरातत्वविद डाॅ. आफताब हुसैन ने बताया कि अभी तक टीले की पश्चिम तरफ दो भागों में विशेष औजारों से खोदाई की जा रही है। मिले ईंट व अन्य वस्तुओं को संरक्षित कर उस पर अध्ययन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें