फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बजट के अभाव में थमा रामग्राम में उत्खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पूरी दुनिया में सत्य और अहिंसा का संदेश देने वाले गौतम बुद्ध से जुड़े रामग्राम स्तूप के रहस्य से पर्दा उठेगा। इससे न सिर्फ महराजगंज को एक नई पहचान मिलेगी, बल्कि पर्यटन विकास को भी गति मिलेगी। लेकिन वर्तमान में बजट के अभाव में रामग्राम का उत्खनन कार्य बंद हो गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण लखनऊ की टीम ने पिछले वर्ष नवंबर में रामग्राम का उत्खनन पहली बार शुरू किया। लेकिन बजट खत्म होने के बाद मार्च से ही उत्खनन का काम बंद है। खोदाई में करीब ढाई हजार वर्ष पहले के पुरावशेष मिले हैं जिसे उत्खनन के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने अपने स्वयं के पास सुरक्षित रखा है। इन सभी पर अध्ययन टीम की ओर से किया जा रहा है।
आने वाले दिनों में रामग्राम स्तूप को सजाने, संवारने और पर्यटन स्थल बनाने पहल तेज होगी। माना जाता है कि मुख्य टीला जिसमे भगवान बुद्ध का आठवां अस्थि कलश है, उसी पर एक विशाल वृक्ष है। रामग्राम स्तूप को लेकर कई प्रमाण मिल चुके हैं। इतिहासकार भी एकमत दिखाई देते हैं लेकिन कोई ठोस पहल नहीं हो पाने से रामग्राम का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व छिपा रह गया है। तथ्यों को प्रमाणित होने के बाद इस स्थान का महत्व बढ़ जाएगा। सरकार की ओर से बौद्ध पर्यटन स्थल रामग्राम में पर्यटक सुविधाओं के विकास पर जोर है। योजना के तहत यहां पर गेस्ट हाउस, हॉल, लैंड स्केपिंग, घाट निर्माण और सोलर लाइट लगाने का काम किया जाएगा। इतिहासकारों के अनुसार, महात्मा बुद्ध के कुशीनगर में निर्वाण प्राप्त करने के बाद उनके अनुयायी राजा वहां पहुंचे। बुद्ध की अस्थियों को साथ ले जाने की बात पर उनके बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

इसी दौरान किसी ने सुझाया की अस्थियों को आठ हिस्सों में बांटकर हर किसी को एक-एक हिस्सा सौंप दिया जाए। अस्थियों के आठवें हिस्से को कोलिय वंश के राजा महाकाल अपने साथ ले आए और रामग्राम में उसके ऊपर धातु स्तूप का निर्माण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें