फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में ईवीएम, सीसीटीवी की नजर

Sun, 02 Jun 2024 07:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सातवें चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद ईवीएम मशीनें सकुशल देर रात तक स्ट्रांग रूम में रखवाई गईं। मतगणना चार जून को होगा। इसके लिए विधानसभा वार मतगणना काउंटर लगाए जाएंगे। मतगणना में सिर्फ ड्यूटी पर लगाए गए कर्मीं, चुनाव में भाग ले रहे प्रत्याशियों के एजेंट व मीडिया कर्मी ही पास के माध्यम से जा सकेंगे। मतगणना काउंटर से 100 मीटर की दूरी पर किसी के पास मोबाइल फोन नहीं होना चाहिए। सुरक्षा कर्मी इसकी विधिवत तलाशी लेंगे।
विज्ञापन

शनिवार रात स्ट्रांग रूम में विधानसभा के अनुसार अलग-अलग ईवीएम रखवाई गई। अब इनकी सुरक्षा तीन घेरे में की जा रही है। जहां ईवीएम रखे गए हैं वहां चारों तरफ के सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय किया गया है। साथ ही सिर्फ स्ट्रांग रूम ही नहीं बाहरी बरामदे व परिसर में लगातार लाइटिंग का प्रबंध किया गया है। उच्च दक्षता के तीन-तीन जनरेटर इसके लिए लगाए गए हैं कि बिजली बाधित भी हो तो जनरेटर से तुरंत सप्लाई शुरू हो जाए।
सीसीटीवी की मदद से सभी गतिविधियां प्रेक्षक, जिला व उप निर्वाचन अधिकारी सीधे कहीं से देख सकते हैं, ऐसी व्यवस्था बनाई गई है। इस सुरक्षा के बाद एसएसबी जवानों का सुरक्षा चक्र बाहर है। उन्होंने किसी भी गड़बड़ी से निपटने के लिए स्ट्रांग रूम के मुख्य द्वार पर बालू और सीमेंट की बोरियों की व्यवस्था भी कर रखी है। स्ट्रांग रूम के भीतर जाने वाले रास्ते के सामने बैरीकेडिंग की गई है। इसी रास्ते चार को ईवीएम मतगणना के लिए पहुंचेंगे। सबसे बाहरी हिस्से में सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस के जवानों की है जो बिना परिचय पत्र के किसी कार्मिक को भीतर जाने की अनुमति देते नहीं दिखे। एजेंट रविवार को किसी पार्टी के नहीं देखे गए। एडीएम डाॅ. पंकज वर्मा ने कहा कि सुरक्षा के व्यापक प्रबंध हैं। स्ट्रांग रूम की ओर कोई नहीं जा सकता। डिजीटल तरीके से भी निगरानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें