फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शांति व्यवस्था कायम रखने में सभी का सहयोग जरूरी

Sun, 17 Mar 2024 07:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार को केंद्रीय पुलिस बल व श्यामदेउरवा पुलिस ने रुट मार्च कर लोगों को चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बने रहने का अहसास कराया। इस दौरान पुलिस अफसरों ने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील भी की।
विज्ञापन

श्यामदेउरवां थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को केंद्रीय पुलिस बल के साथ श्यामदेउरवां पुलिस ने मंगलपुर, बड़हरा बरईपार, महम्मदा, हरपुर तिवारी, परतावल समेत कई स्थानों पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। थानाध्यक्ष ने नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने में सभी का सहयोग जरूरी है। चुनाव के दौरान सभी लोग बगैर किसी दबाव व भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें