शोहरतगढ़। स्थानीय कस्बे के खुनुवां बाईपास पर एक गैस एजेंसी के पीछे स्थित आवासीय प्लाॅट के रास्ते की विवादित भूमि की पैमाइश के लिए तहसील प्रशासन जुटा रहा।
शुक्रवार दोपहर छह घंटे तक चली जमीन की पैमाइश के बाद भी रास्ते के लिए भूमि नहीं मिल सकी। इस दौरान एसडीएम विवेकानंद मिश्रा, तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव राजस्व टीम आवासीय प्लाट के लिए रास्ते के लिए जद्दोजहद की। शोहरतगढ़ के खुनुवां मार्ग पर स्थित एक गैस एजेंसी के पीछे आवासीय प्लाॅट है। इसके लिए पहले से भिंरडा समय माता जाने वाले मार्ग से जाने का रास्ता है। गैस एजेंसी मालिक अपनी भूमि में पिलर लगा रहा था। इस पर एसडीएम से रास्ते की जमीन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया गया था।
शुक्रवार को एसडीएम विवेकानंद मिश्रा के नेतृत्व में तहसीलदार प्रकाश सिंह सहित राजस्व टीम पहुंचकर छह घंटे पैमाइश तक पैमाइश की गई, लेकिन रास्ते की जमीन दूसरे के नाम से पाई गई।