फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हल्की बारिश के बाद भी दो डिग्री चढ़ा अधिकतम पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शुक्रवार की शाम बारिश के बाद भी लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी। अधिकतम तापमान बृहस्पतिववार से दो डिग्री सेल्सीयस बढ़कर 36 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, लेकिन लोगो को 44 डिग्री गर्मी का एहसास हुआ।
विज्ञापन

बीते लगभग 10 दिनों से धूप का क्रम शुक्रवार जरूर समाप्त हुआ लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। शुक्रवार की सुबह पिछले दिनों की तरह ही रही और सुबह 10 बजे के बाद धूप तीव्र होती गई दोपहर दो बजे तक धूप चटख बनी रही, लेकिन इसके बाद अपराह्न तीन बजे के बाद बादल घिरने के बाद लगभग 40 मिनट तक हल्की बारिश से मौसम में कुछ नर्मी जरूर आई लेकिन बारिश रुकते ही उमस बढ़ गई। हालांकि बादलों के छाए रहने के कारण लोग रात में बारिश का अनुमान लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें