फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्त पाने के बाद भी निर्माण न कराने वालों से होगी पूछताछ

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक को संबोधित करते डीएम सत्येंद्र कुमार।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
किस्त पाने के बाद भी निर्माण न कराने वालों से होगी पूछताछ
विज्ञापन

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में दिया निर्देश
महराजगंज। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में पहली किस्त मिलने के बाद भी कार्य प्रारंभ न करने वाले लाभार्थियों को नोटिस जारी किया जाए। सर्वे कार्य में जुटे सर्वेयर प्रत्येक दशा में 10 सितंबर तक जियो टैगिंग का कार्य पूरा करें। निकायों में सक्रिय समूहों को गठित किया जाए।
ये बातें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बुुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित नगर निकायों व डूडा की बैठक में कहा। अल्प विकसित नगरीय मलिन बस्तियों में पानी व विद्युत व्यवस्था को बेेहतर बनाया जाए। सभी नए नगर पंचायतों में भी स्वनिधि योजना के तहत 100-100 पात्रों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया। आसरा व काशीराम आवास की समीक्षा के दौरान उन्होंने दिव्यांगों के लिए भूतल पर आवास आरक्षित करने व आवासों के अनुरक्षण की दिशा में आवश्यक कदम उठाने को कहा। आवासीय परिसर में पार्क विकसित करने व झूला आदि लगवाने का निर्देश दिया। कान्हां गौशाला व एमआरएफ सेंटर को 15 सितंबर तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। निर्माणाधीन कार्यों के पीपीटी को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
पांच सितंबर तक तैयार करें जलजीवन मिशन संबंधी प्रस्ताव
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जलजीवन मिशन के तहत मानक से कम प्रस्ताव बनाए जाने पर असंतोष जताते हुए पांच सितंबर तक सभी 155 परियोजनाओं का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। जलजीवन मिशन शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाला कार्यक्रम है। ऐसे में प्रत्येक 14 दिन पर इसकी समीक्षा की जाए। इस दौरान अधिशासी अभियंता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें