फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटीएम की खराबी से बस कंडक्टर मैनुअल बना रहे टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटीएम की खराबी से बस कंडक्टर मैनुअल बना रहे टिकट
विज्ञापन

महराजगंज। रोडवेज बस से सफर के दौरान अगर किसी की यात्री का सामान बस में छूट जाय तो उसका पता लगाना मुश्किल होगा। क्योंकि इन दिनों रोडवेज की बसों में मैनुअल टिकट मिल रहा है। यात्रियों को कंडक्टर इटीएम (इलेक्ट्रिक टिकटिंग मशीन) खराब होने की बात कहते हुए मैनुअल टिकट दे रहे हैं। मैनुअल टिकट में न तो स्पष्ट रूप से डिटेल भरा जाता है और न ही गाड़ी नंबर आदि की जानकारी स्पष्ट रहती है।
महराजगंज डिपो में 117 इटीएम हैं जिसमें करीब 17 मशीनें तो खराब हैं। कंडक्टर के पास जो मशीन ठीक है। उसमें वर्तमान बढ़ा हुआ किराया फीड नहीं है। गोरखपुर महराजगंज मार्ग पर टोल प्लाजा बनने के बाद अब किराया 73 रुपये हो गया है। लेकिन, इटीएम में किराया फीड नहीं हुआ है। इसके अलावा खराब मशीनें भी ठीक नहीं हैं। यात्री राघवेंद्र प्रसाद, वीर बहादुर ने बताया कि यात्रा के दौरान कोई सामान बस में रह जाए और बस छूट जाए तो उस बस का पता लगाना मुश्किल है। क्योंकि यात्रा के दौरान दी जाने वाली मैनुअल टिकट में कंडक्टर न तो बस का नंबर लिखते हैं और न ही स्पष्ट रूप से इसका विवरण होता है कि यात्री को दी जाने वाली टिकट कितने रुपये की है और कहां तक इससे यात्री सफर कर सकेगा।
विज्ञापन

यह विवरण जरूरी होता है
रोडवेज बस में यात्रा के दौरान वैसे तो कंडक्टर को इटीएम से प्रिंटेड टिकट देनी होती है। इस टिकट में समय, दिनांक, बस नंबर समेत अन्य जरूरी डिटेल होती है लेकिन यदि किन्हीं कारणों से मशीन में कोई कमी आ जाए या मशीन उपलब्ध नहीं है तो कंडक्टर मैनुअल टिकट दे सकता है। दी जाने वाली इस मैनुअल टिकट में कंडक्टर को बस नंबर, किराया और यात्री की यात्रा का विवरण भरना होता है जिसे कंडक्टर पूरा नहीं करते हैं। यात्रियों को दी जाने वाली टिकट में केवल धुंधला-सा पेन चला होता है जिसमें कंडक्टर के हस्ताक्षर तक नहीं होते हैं।
खराब पड़ी इटीएम को ठीक कराने एवं किराया फीड कराने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है। मैनुअल टिकट बनाने के दौरान कंडक्टर द्वारा जरूरी कालम को भरा जाता है। जल्दी ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-महेंद्र पांडेय, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
फोटो
बस में बैठने के लिए करनी पड़ी धक्का-मुक्की
महराजगंज। रोडवेज बस में बैठने के लिए मंगलवार को लोगों को धक्का-मुक्की करनी पड़ी। क्योंकि महराजगंज बस स्टेशन पर बस देर से पहुंची जिससे एकत्र यात्रियों को बस में चढ़ने के दौरान का सामना करना पड़ा। मंगलवार को बस स्टेशन पर दोपहर में बस नहीं मिली जिससे गोरखपुर जाने के लिए लोगों को परेशानी हुई। करीब 1:30 बजे बस आई तो उसमें बैठने के लिए लोगों को धक्का-मुक्की करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें