फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गोशाला की खराब व्यवस्था पर ईओ को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शनिवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. प्रशांत कुमार ने नगर पंचायत निचलौल में संचालित गोशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोशाला की व्यवस्थाएं ठीक नहीं मिलीं। एडीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए निचलौल के ईओ को फटकार लगाई और कड़ी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एडीएम के निरीक्षण के दौरान सामने आया कि गोशाला परिसर में साफ-सफाई की स्थिति ठीक नहीं मिली। पशुओं के लिए पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं थी। रंगाई-पुताई भी काफी समय से नहीं कराई गई थी। इसके अलावा भूसा रखने के लिए कोई सुरक्षित और उचित स्थान नहीं पाया गया।
सबसे गंभीर बात यह रही कि पशुओं के खाने के लिए हरे चारे की कोई उपलब्धता नहीं थी। इन खामियों को लेकर एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने नगर पंचायत निचलौल के ईओ को फटकार लगाई और निर्देश दिया कि तत्काल गौशाला में पशुओं के रखरखाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम को देखते हुए पशुओं के बचाव के लिए तिरपाल की व्यवस्था, पीने के लिए स्वच्छ पेयजल और नियमित रूप से हरे चारे की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। यदि भविष्य में लापरवाही पाई गई तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एडीएम ने गौशाला की रंगाई-पुताई शीघ्र कराए जाने के निर्देश भी दिए। साथ ही केयरटेकर को सख्त हिदायत दी कि पशुओं को नियमित रूप से हरा चारा, भूसा एवं अन्य दाना उपलब्ध कराया जाए और परिसर की साफ-सफाई रोजाना कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें