पीजी कॉलेज में नियंता मंडल की बैठक, शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने का होगा प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए नियंता मंडल की बैठक मुख्य नियंता डॉ. विपिन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। नवीन सत्र में बेहतर परिसर व्यवस्था और कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। परिसर में बिना परिचय पत्र, बिना ड्रेस के प्रवेश निषेध रहेगा।
इसके अतिरिक्त अन्य गंभीर विषयों पर चर्चा कर अनुशासन व्यवस्था बेहतर बनाने, छात्रों को कक्षाओं में उपस्थित रहकर शिक्षा ग्रहण करने, महाविद्यालय के रचनात्मक गतिविधियों में प्रतिभाग करने, महाविद्यालय में शैक्षणिक माहौल बनाने में सहयोग देने की अपील की गई।
मुख्य नियंता डॉ. विपिन यादव ने कहा कि महाविद्यालय का न्यूनतम मंडल महाविद्यालय में शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए गतिशील है। महाविद्यालय में शिक्षा के प्रति बेहतर माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर उप मुख्य नियंता देवेंद्र कुमार पाठक, डॉ. नंदिता मिश्रा, डॉ. अशोक कुमार वर्मा, अखिल राय, गुलाबचंद, डॉ. विनय खरवार, प्राची कुशवाहा, अपर्णा राठी, सुनील कुमार तिवारी, अनिल सिंह मौजूद रहे।