महराजगंज। रविवार को आयोजित होने वाली समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की हैं। यह परीक्षा जिले के कुल 18 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा के दिन शहर में परीक्षार्थियों की अत्यधिक भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन ने भारी एवं वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक कस्बा क्षेत्र में किसी भी भारी अथवा वाणिज्यिक वाहन का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में ट्रक, ट्रॉला, डंपर, भारी पिकअप और अन्य बड़े कॉमर्शियल वाहनों को शहर में आने की अनुमति नहीं रहेगी।