महराजगंज। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और पक्के मकान निर्माण का मामला सामने आया है। लेखपाल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
ग्राम ताल्ही, तप्पा लेहड़ा, परगना हवेली में स्थित गाटा संख्या खतौनी अभिलेख में बंजर श्रेणी की सरकारी भूमि दर्ज है, तथा गाटा संख्या जो नवीन परती श्रेणी की सरकारी भूमि है। आरोप है कि इस पर अतिक्रमण किया जा रहा है। लेखपाल अविनाश कुमार पटेल निवासी ग्राम सोनरा, तहसील सदर ने पुरन्दरपुर थानाध्यक्ष को शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार, ताल्ही गांव के ही विरेन्द्र और राजाराम, सलीम, नौसाद और समसाद ने गाटा 190 पर, जबकि प्रदुम्न और प्रमोद ने गाटा 520 पर अवैध रूप से पक्का मकान बनाकर कब्जा कर लिया है। थानाध्यक्ष पुरंदरपुर मनोज कुमार राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।