फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियों ने मशाल जुलूस निकाला

Sat, 28 Jan 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
ज्वैलर्स ने निकाला मशाल जुलूस, प्रदर्शन
विज्ञापन
महराजगंज। कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण सरकार के विरुद्ध राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर दिन में काली पट्टी बांधकर कार्य किया। शाम 4 जिला मुख्यालय पर बैठक किया। इसमें जिला संयोजक घनश्याम पांडेय ने कहा कि अगर सरकार ने पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं की तो राज्य कर्मचारी सरकार को सबक सिखाएंगे।
विज्ञापन


जिलामंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि अब तक कई बार धरना, रैली करने के बाद सरकार ने कई बिन्दुओं पर समझौता किया। लेकिन आज तक इसके लिए शासनादेश जारी नहीं किया। रामसुग्रीव ने फील्ड कर्मचारियों को बाईक भत्ता देने की मांग की। जगदीश पटेल ने कहा कि सरकार नकदीकरण की व्यवस्था बहाल न कर अन्याय कर रही है।

जिलाध्यक्ष भागवत सिंह ने कहा कि पहले सरकार कर्मचारियों को समय से प्रोन्नत न देकर 10, 16 एवं 26 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण करने पर अगला ग्रेड पे देती थी। लेकिन अब सरकार ने इसके बदले चरित्र पंजिका में बहुत अच्छा शब्द दर्ज करने की परंपरा शुरू कर दी है। इसे कर्मचारी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


इसके बाद शाम 4.45 बजे सभी कर्मचारी जिला मुख्यालय से मशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस तहसील गेट, जिला अस्पताल, नगर भ्रमण करते हुए डीएम कार्यालय तक गया। परिषद के जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने डीएम के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन दिया। इस दौरान जगजीवन पटेल, अभिषेक मिश्र, कौशल किशोर चौबे, विमला मिश्र, सुरेश चौधरी, आदित्य प्रताप सिंह, भोला प्रसाद, भगवंत प्रसाद, रामसिंगार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें