महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज के बिस्मिल नगर स्थित सेवायोजन कार्यालय में 21 अप्रैल को रोजगार मेला लगेगा जिसमें संविदा चालक भर्ती परिवहन निगम की तरफ से किया जाएगा। महराजगंज और सोनौली डिपो के एआरएम चयन कार्य करेंगे।
सेवायोजन अधिकारी ईशान प्रकाश ने बताया कि परिवहन निगम एक दिवसीय कार्यक्रम में संविदा चालक की भर्ती करेंगे। आठवीं पास शैक्षिक योग्यता, हैवी वाहन चलाने का दो वर्ष पुराना डीएल, 2.18 रुपये प्रति किमी की दर से मानदेय दिया जाएगा। 5 हजार किमी संचालन पर 3 हजार रुपये प्रोत्साहन भत्ता, रात्रि भत्ता, एक करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा, 7.50 लाख रुपये का सामान्य बीमा लाभ मिलेगा।
वहीं अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अंग्रेजी विषय से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट उत्तीर्ण टंकण लिपिक व कार्यालय प्रबंधन कार्यक्रम का निशुल्क प्रशिक्षण के लिए 26 अप्रैल तक आवेदन व 28 अप्रैल को साक्षात्कार होगा।