फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कर्मियों को लगाई फटकार स्टाफ नर्स का रोका वेतन

Mon, 03 Nov 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ.श्रीकांत शुक्ला।संवाद
विज्ञापन
परतावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल का रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई अनियमितताएं मिलीं। उन्होंने अधीक्षक डॉ. अनिल जायसवाल और कर्मचारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

आयुष चिकित्सक डॉ. बीजी मौर्या को ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर की जानकारी नहीं होने पर नाराजगी जताई। वहीं महिला विंग में मरीजों को 24 घंटे से पहले डिस्चार्ज करने के मामले में स्टाफ नर्स संध्या का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
सीएमओ ने दवाओं की कमी की शिकायत पर फार्मासिस्ट अजय कुमार और समीउल्लाह से स्पष्टीकरण तलब करते हुए एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रसूता रोशनी पत्नी आकाश निवासी पिपरा लाला का अल्ट्रासाउंड बाहर कराने की शिकायत पर सीएमओ ने नाराजगी जताई और अधीक्षक को फोन पर फटकार लगाते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर बाहरी दवा और जांच न लिखी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि आशा और एएनएम के माध्यम से प्रसूताओं को जागरूक किया जाए कि अस्पताल में महीने में चार दिन मुफ्त अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध है, इसलिए पैसा खर्च कर बाहर अल्ट्रासाउंड कराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

सीएमओ ने उपस्थित कर्मचारियों से इमरजेंसी वार्ड में लगे मॉनिटर, ऑक्सीजन सिलिंडर और अन्य उपकरणों की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें