फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ताराचंद क्रिकेट कॉलेज ने महराजगंज पुलिस को 26 रन से हराया

Fri, 15 Nov 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में महराजगंज पुलिस बनाम ताराचंद क्रिकेट कॉलेज के बीच टी-20 मैच खेला गया। ताराचंद क्रिकेट कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। कोच अतुल मणि ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए ताराचंद क्रिकेट कॉलेज ने 20 ओवर चार विकेट खोकर 146 रन बनाए। इसमें अरमान ने 44, अमित ने 43 और असजद ने 26 रनों का योगदान किया। महराजगंज पुलिस के तरफ से गेंदबाजी करने आए कृष्ण ने चार ओवर में 2 विकेट झटके। मनीष और आयुष ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने आए महराजगंज पुलिस 14.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी। इसमें कृष्ण ने 16, दीपक ने 13 और सत्यप्रकाश ने 11 रन बनाए। ताराचंद क्रिकेट कॉलेज के तरफ से गेंदबाजी करने आए असजद ने तीन खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। भोलू ने तीन और संजय ने एक विकेट लिया। इस मैच को ताराचंद क्रिकेट कॉलेज ने 26 रन से जीता। इस मैच के मन ऑफ द मैच असजद बने, जिन्होंने 26 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें