शिक्षक और शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण देते संस्था के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। छात्रों में पढ़ाई की रुचि पैदा करने के लिए मंगलवार को राजकीय कन्या इंटर कालेज में गणित और विज्ञान विषय के 42 शिक्षक प्रशिक्षित किए जा रहे हैं। शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने किया।
डीआईओएस ने कहा कि गणित और विज्ञान के शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर दोनों विषयों में छात्र की रुचि बढ़ाने का तरीके बताए गए। जिससे गणित और विज्ञान के अधिक से अधिक छात्र राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करें।
प्रशिक्षक राम नरायण मिश्र ने कहा कि सभी शिक्षक शिक्षण पर ध्यान दें कि किस तरह छात्रों को जानकारी दिया जाए कि उनकी रुचि विज्ञान और गणित विषय के प्रति बढ़ सके। जब तक छात्र किसी भी विषय में रूचि लेकर पढ़ाई नहीं करेंगे तबतक उन्हें विज्ञान और गणित विषय के महत्व के बारे में जानकारी नहीं हो सकती।
प्रशिक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि गणित और विज्ञान विषय के प्रति छात्रों को जागरूक किया जाए। छात्रों के रूचि के हिसाब से उन्हें शिक्षा देने पर जोर दिया। इस दौरान जीजीआईसी की प्रधानाचार्य दमयंती यादव के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।