फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विकास की मुख्य धारा से जुड़ेंगे वनटांगिया’

Tue, 26 Dec 2017 01:12 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
‘विकास की मुख्य धारा से जुड़ेंगे वनटांगिया’ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। वनटांगिया वासियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना मकसद है। वनटांगियावासियों की समस्याएं कई बार सदन में उठाई गईं। समस्याओं के समाधान का समय अब आ गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही हम सबके बीच आने वाले हैं। वन ग्रामों को भी अन्य गांवों जैसी सुविधा मिलेगी। बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी। साथ ही सबको आवास, शौचालय, बिजली, सड़क आदि की सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
उक्त बातें सोमवार को सांसद पंकज चौधरी ने चौक, 27 नर्सरी, 28 नर्सरी, 24 नर्सरी, हथियाहवा, बलुअहवां में आयोजित चौपाल के दौरान कही। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों की चिंता करती है। भाजपा की सरकार बनी तो वनटांगिया लोगों का भविष्य संवारने का रास्ता भी साफ हो गया। जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश पटेल, सेक्टर प्रमुख छोटे लाल पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष यंत्री मद्धेशिया, गिरधारी गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान कौशल पांडेय, घनश्याम विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, वनाधिकार समिति के सचिव राम अचल साहनी, हरेंद्र यादव, प्रधान सुभाष यादव, सर्व जीत, श्रावण, अनिल, रामशंकर, मोहन गौंड, जय हिंद चौधरी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें