फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टीकाकरण और स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर

Thu, 31 Jul 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। चेहरी में बुधवार को छाया एकीकृत ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता दिवस का आयोजन किया गया। सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह और बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह ने शिविर का निरीक्षण किया। सत्र का संचालन एएनएम अनीता यादव और बिंदु यादव ने किया।
विज्ञापन


सत्र में ड्यू लिस्ट के अनुसार 11 बच्चों और चार गर्भवती महिलाओं के नाम दर्ज थे। एएनएम और आंगनबाड़ी की ड्यू लिस्ट अपडेट थी। आंगनबाड़ी को निर्देश दिया कि ड्यू लिस्ट के सभी लाभार्थियों को बुलाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी बच्चा या गर्भवती टीकाकरण से वंचित न रहे। एएनएम को निर्देश दिया गया कि आशा के माध्यम से 42 दिनों तक बच्चों के लिए घर-घर जाकर एचबीएनसी (होम बेस्ड न्यूबॉर्न केयर) पूर्ण करें। इसके अतिरिक्त, बाल स्वास्थ्य पोषण माह के बारे में जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें