फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के सभी ताइक्वांडो प्रशिक्षकों की बैठक रविवार को एक निजी विद्यालय में हुई। बैठक में सभी ब्लॉकों के अधिक से अधिक विद्यालयों में ताइक्वांडो प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना और प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने सभी प्रशिक्षकों को बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभावान बच्चे हैं जिन्हें इस खेल में आगे बढ़ाया जा सकता है। बैठक में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता और बेल्ट टेस्ट प्रमोशन प्रतियोगिता और मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के आयोजन पर सहमति बनी। बैठक में महेश राजभर, रिजवान अहमद फैजी, संजय सैनी, राहुल राय, उत्सव शर्मा, साहेब सिंह सेठी, रियाज अली, फराज अहमद, सनुज पटेल, श्वेता प्रजापति, रिद्धि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें