सिसवा बाजार। बुधवार को अपराह्न दो बजे से रात एक बजे तक सिसवा बाजार की बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं सेनानी नगर वार्ड में पूरी रात बिजली गुल रही। गर्मी से लोग बेहाल हो गए। बृहस्पतिवार को सुबह आपूर्ति सुचारु हुई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
सेनानी नगर के दिनेश ने बताया कि उमस भरी गर्मी के बीच इन दिनों अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज से परेशानी हो रही है। राजन ने बताया कि सिसवा बाजार में 11 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। संतोष का कहना है कि रात में गोपालनगर तिराहे पर ट्रांसफर में गड़बड़ी आ गई थी। सीढ़ी उपलब्ध न होने से काफी देर तक परेशान होना पड़ा। सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद हासिम ने बताया कि आजकल अघोषित बिजली कटौती चल रही है। ऊर्जा मंत्री से शिकायत की जाएगी। एक्सईएन देवेंद्र सिंह ने बताया कि 33 केवीए विद्युत आपूर्ति में खराबी आने से परेशानी हुई है। संवाद