फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 80 बकायेदारों का कटा बिजली कनेक्शन

Sat, 26 Oct 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के बाली गांव में शुक्रवार को विद्युत विभाग की टीम ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 80 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए। इन बकायेदारों के ऊपर करीब 20 लाख रुपये का बकाया है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ आशीष बिष्ट ने कहा कि बिजली कनेक्शन के बड़े बकायेदारों से बिजली बिल जमा कराने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पांच हजार से ऊपर वाले बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काट जल्द बकाया बिल जमा कराने की नसीहत दी जा रही है। इसी के क्रम में टीम के साथ बाली गांव में बड़े बकायेदारों के कनेक्शन की जांच की गई। इस दौरान 80 बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काट दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें