जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए अफसर नामित
परियोजना निदेशक को पीठासीन अधिकारी, डीआईओएस व बीएसए मतदान अधिकारी बनाए गए
तीन जुलाई को होना मतदान और गणना
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला प्रशासन ने तीन जुलाई को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पीठासीन व मतदान अधिकारी नामित कर दिया। कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 16 में ये जिम्मेदार मतदान प्रक्रिया संपन्न कराएंगे।
त्रिस्तरीय पंचायत कार्यालय के प्रभारी धनंजय कुमार दूबे ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर तीन जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। प्रक्रिया को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक को पीठासीन अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मतदान अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही सहयोगियों को भी लगाया गया है। मतदान प्रक्रिया को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के उपरांत इनकी ही देखरेख में दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना भी होगी।
30 पुरुष व 17 महिला सदस्य चुनेंगी अपना अध्यक्ष
47 सदस्यीय जिला पंचायत में 17 महिलाएं और 30 पुरुष सदस्य चुने गए हैं। चुनाव लड़ रहे भाजपा व सपा समर्थित प्रत्याशी अपने जीत का दावा कर रहे हैं मगर उनके इस दावे को हकीकत को बदलने का कार्य सदस्य ही तीन जुलाई को करेंगे। उस दिन ही पता चलेगा कि इस बार जिला पंचायत का प्रतिनिधित्व कौन करेगा।